अटल है एनडीए की जीत

मुख्य समाचार ३० मार्च २००९

आडवाणी आज झारखंड में
मेंरांची. भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी सोमवार को प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश में उनकी यह पहली यात्रा होगी। अपने दौरे में आडवाणी खूंटी लोकसभा क्षेत्र में सिमडेगा, लोहरदगा व धनबाद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इधर, प्रदेश भाजपा की ओर से आडवाणी के कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सेठ ने बताया कि आडवाणी दिन के साढ़े नौ बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर द्वारा 10.50 बजे सिमडेगा के लिए रवाना होंगे, वहां 11.30 बजे बाजारटांड में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद दो बजे लोहरदगा के ललितनारायण स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। तीन बजे लोहरदगा से चलकर धनबाद पहुचेंगे तथा चार बजे गोल्फ ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। वहां से वह बोकारो चले जाएंगे जहां से विशेष विमान द्वारा वापस दिल्ली लौटेंगे।

वरुण पर रासुका प्रतिशोध की राजनीति : भाजपा
नई दिल्ली। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार द्वारा वरुण गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया की। पार्टी ने इसे प्रतिशोध की घटिया राजनीति करार देते हुए कहा कि वरुण पीलीभीत से उम्मीदवार बने रहेंगे। उधर, कांग्रेस ने वरुण एपीसोड के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लाल कृष्ण आडवाणी को जिम्मेदार ठहराया है। वरुण का बचाव करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, यह पूरी तरह बैर की राजनीति है, जिसका मकसद सिर्फ वोट बैंक है। उन्होंने कहा, यह आपातकाल का दौर नहीं है। देश देख रहा है। वरुण गांधी को ऐसे समय इस कानून के तहत आरोपी बनाया गया है जब टाडा अभियुक्त (संजय दत्त) लखनऊ से चुनाव लड़ना चाह रहे हैं और कई अन्य अपराधी मैदान में हैं।

यूपीए ने अल्पसंख्यकों को ठगा
मुजफ्फरपुर. आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद अली अनवर ने कहा कि यूपीए का अल्पसंख्यक प्रेम दिखावा है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट तीन साल पहले आयी, लेकिन उसपर सदन में बार-बार मांग करने के बाद भी बहस नहीं करायी गयी। यही हाल रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट की रही। रिपोर्ट ने बंगाल, बिहार सहित देश के दूसरे प्रदेश के मुसलमानों की हालत पर रिपोर्ट दी। वह लागू होता तो अल्पसंख्यक बिरादरी को शिक्षा, रोजगार के अवसर मिलते, लेकिन सरकार ने इस पर कुछ भी नहीं किया। चुनाव फिर आ गया है, इस बार हिसाब बराबर किया जायेगा। मुसलमान जज्बात के आधार नहीं काम के आधार पर वोट देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो विकास का माडल दुनिया के सामने प्रस्तुत किया उसे सब मान रहे हैं। जनता काम के आधार पर वोट करेगी।

उड़ीसा में कर्नाटक देख रही भाजपा
चुनाव के ठीक पहले उड़ीसा में अपने पुराने सहयोगी बीजद के साथ नाता टूटने से आहत और क्षुब्ध भाजपा अब इस राज्य को कर्नाटक में बदलना चाहती है। पूर्वी तट के इस महत्वपूर्ण राज्य में पार्टी को इस चुनाव में कुछ हाथ लगे या न लगे, लेकिन उसकी सोच में पांच साल बाद की तस्वीर है। पार्टी की तैयारी पूरे सूबे में चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने की है। भाजपा की रणनीति स्पष्ट है। उडि़या भाषा व उडि़या लोगों से नवीन पटनायक की दूरी को देखते हुए भाजपा अपने युवा और अनुभवी दोनों तरह के नेताओं के दम पर मतदाताओं को खींचना चाहती है। ठीक उसी तरह जैसे कि देवेगौड़ा व उनकी पार्टी जद (एस) से टूट के बाद उसे कर्नाटक में सफलता मिली थी।

मनमोहन सिंह मुखौटा प्रधानमंत्री : शिवराज
बैतूल. देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुखौटा प्रधानमंत्री हैं। यदि आप उनका मुखौटा हटाकर देखेंगे तो उसके पीछे सोनिया गांधी का चेहरा नजर आएगा। कुछ इस तरीके के ही तीखे आरोपों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

लहराएगा भाजपा का परचम
रामनगर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल संसदीय सीट के प्रत्याशी बची सिंह रावत ने माना कि प्रदेश की पांचों सीटों पर कड़ा मुकाबला रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को पिछले दो साल के कार्यो का पूरा लाभ मिलेगा। रविवार को पत्रकारों से उन्होंने कहा कि केन्द्र की जनविरोधी नीतियों का जवाब जनता कांगे्रस को इन चुनाव में अवश्य देगी। उन्होंने कहा कि कांगे्रस हताश है केवल परम्परागत वोट ही कांगे्रस की जमानत बचा सकता है।